Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

दो तस्कर एक केजी अफीम के साथ गिरफ्तार, भेजे गए जेल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। नशे के सौदागरों के विरुद्ध पुलिस टीम ने एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जिले के वशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्र से एक किलो अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार तस्करों में अंगलेश कुमार दांगी और कृष्णा दांगी दोनों दारियातु सदर थाना के निवासी हैं। डीएसपी मुख्यालय केदारनाथ राम ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि आरक्षी अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि जयमंगला यात्री बस से अफीम की खेप गया भेजी जा रही है। इसी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें वशिष्टनगर थाना प्रभारी गुलाम सरवर व आईआरबी सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। सूचना के आलोक में मुरैनवा टोल प्लाजा के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी बीच जयमंगला बस में एक संदिग्ध व्यक्ति की तलासी ली गई तो उसके दोनों पैर में इंकलेट के सहारे छिपाकर रखे गए एक किलो अफीम बरामद हुआ। दोनो तस्करों ने पुलिस को बताया कि लावालौंग थाना क्षेत्र में उनके द्वारा अफीम की खेती की गई थी, उसी से निकले अफीम को वे बेचने के लिए बिहार के गया जा रहे थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment