Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती पर पत्थलगड़ा में भव्य समारोह, अतिथियों ने किया नमन

On: January 25, 2026 2:52 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पत्थलगड़ा (चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत मां भगवती मंदिर स्थित बहुद्देशीय सामुदायिक भवन में शनिवार को भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के प्रखंड अध्यक्ष बेचन ठाकुर ने की, जबकि संचालन सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी ने किया।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा कर्पूरी ठाकुर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर नाई समाज द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में विधायक कुमार उज्ज्वल दास ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर थे। उन्होंने यह सिद्ध किया कि गरीबी किसी के लिए अभिशाप नहीं है—समाज का अंतिम व्यक्ति भी शीर्ष तक पहुंच सकता है। कर्पूरी जी एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक मिशन थे; इसी कारण उन्हें “जननायक” की उपाधि मिली और वर्तमान नरेंद्र मोदी सरकार ने उन्हें भारत रत्न से विभूषित किया। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर की जयंती तभी सार्थक होगी, जब हम उनके मूल्यों को अपने जीवन में उतारेंगे।

समारोह में जिप सदस्य रामसेवक दांगी, सीओ सह बीडीओ उदल राम, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार, भाजपा नेता विजय दांगी, पूर्व जिप सदस्य सुनीता देवी, संसद प्रतिनिधि सुनील सिंह, पूर्व संसद प्रतिनिधि अमित तिवारी, बीरबल दांगी, राजू रंजन तिवारी, बासुदेव दांगी, तीर्थनाथ दांगी, पूर्व मुखिया बासुदेव तिवारीसोनमती देवी, भाजपा नेता अमित कुमार साहू सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दुलारचंद ठाकुर, नागेश्वर शर्मा, प्रमोद ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, मदन ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, रामेश्वर ठाकुर, ब्रजेश ठाकुर, लुकन ठाकुर, अशोक ठाकुर, निरंजन ठाकुर, पुष्पा देवी समेत प्रखंड क्षेत्र के नाई समाज एवं अन्य समुदायों के सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

पद्म भूषण की घोषणा पर मुख्यमंत्री का भावुक संदेश कहा—बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन भारत रत्न थे, हैं और सदैव रहेंगे

गुमला वन प्रमंडल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

जिलेभर में श्रद्धा के साथ माता सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर भव्य काव्य-सांस्कृतिक आयोजन, साहित्य, संस्कृति और नारी सशक्तिकरण के भाव से सराबोर रहा कार्यक्रम

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता शिविर आयोजित, डालसा के निर्देश पर पीएलवी ने मतदाता अधिकारों की दी जानकारी

हथियारबंद अपराधियों का धावा, एनसीसी साइट पर वोल्वो वाहन फूंका, आम्रपाली कोल परियोजना में दहशत, उग्रवादी धमकियों की पृष्ठभूमि में घटना

🏆 दिशोम गुरु को राष्ट्र का नमन, लोककल्याण के लिए शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 42 ने कराया स्वास्थ्य जांच

दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया

वीबी–जी राम (ग्रामीण) कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, भाजपा नेताओं ने सरकार की योजनाओं पर रखा पक्ष

अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा शान-ओ-शौकत से मनाएगी 77वां यौम-ए-जम्हूरिया, चार-चार स्थानों से लहराएगा तिरंगा परचम

मारपीट मामले में मौत की अफवाह बेबुनियाद, दोनों घायल सुरक्षित, पुलिस व सामाजिक संगठनों की अपील—अफवाहों से बचें, कानून-व्यवस्था में सहयोग करें

Leave a Comment