Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक, समयबद्ध निष्पादन के निर्देश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा। उपायुक्त डॉ. ताराचंद की अध्यक्षता में मंगलवार को कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में छात्रवृत्ति, आवास, स्वास्थ्य एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना (2025–26) के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों में छूटे हुए मामलों को दो सप्ताह के भीतर संस्थान स्तर पर सत्यापित कर जिला स्तर पर भेजने का निर्देश दिया गया। वहीं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति (2025–26) के अंतर्गत सभी आवेदनों को संस्थान स्तर पर अनिवार्य रूप से सत्यापित कराने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा संविधान की धारा 275 (II) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025–26 में PAC द्वारा अनुमोदित योजनाओं की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा की गई और सभी योजनाओं को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में एमएसडीपी योजनाएं, साइकिल वितरण योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, अत्याचार निवारण अधिनियम से संबंधित मामले, कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित आवासीय विद्यालयों की स्थिति, विद्यालयों में मरम्मति/जीर्णोद्धार, पीएम जनमन योजना, सरना–मसना स्थल घेराबंदी, धुमकुड़िया हाउस निर्माण तथा अल्पसंख्यक कब्रिस्तान घेराबंदी योजनाओं की भी समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी सरस्वती कच्छप, सिविल सर्जन डॉ. राजू कच्छप, सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, विभिन्न योजनाओं से जुड़े अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एसआईआर-2026 : उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने नो मैपिंग एवं डिस्क्रेपेंसी मामलों की सुनवाई से संबंधित अभिलेखों का किया सुपर चेकिंग

राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत 108 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण, उपायुक्त ने लाभुकों को सौंपे प्रमाण पत्र

लोहरदगा-चंदवा रोड पर दिन के करीब 11:30 बजे हुआ हादसा, मृतक की पहचान किस्को के होंदगा निवासी सिद्दीक अंसारी के रूप में

लोकतंत्र में मतदान के महत्व से रूबरू हुए विद्यार्थी, जिला स्तरीय क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित

प्रथम सिक्किम ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर-2026 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे कौशल मित्तल*

एकल अभियान के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. ललन शर्मा का लोहरदगा आगमन, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Leave a Comment