इटखोरी (चतरा)। जिले की प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थस्थली माता भद्रकाली मंदिर, इटखोरी में मंगलवार को भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। दोनों नेताओं ने मुख्य मंदिर सहित परिसर के अन्य देवालयों में भी माथा टेका और राज्य की सुख-समृद्धि एवं शांति का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से आए अतिथियों को माता भद्रकाली का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री डॉ. मृत्युंजय सिंह, सुजीत भारती, डोमन राणा, सीताराम दांगी, रतन शर्मा, रणधीर सिंह, कमलेश सिंह, शक्ति सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बीजेपी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और विधायक प्रदीप प्रसाद ने लिया माँ भद्रकाली का आशीर्वाद

On: November 22, 2025 8:38 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1094790
Total views : 2904320