Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सोने और चांदी की कीमत में उछाल, फटाफट चेक करें लेटेस्‍ट रेट

On: February 13, 2023 12:23 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लग्न शुरू हो चुका है और लोगों में सोने की खरीदारी को लेकर क्रेज भी देखा जा रहा है. साथ ही सोने और चांदी की बढ़ती डिमांड का असर इनके दामों में भी देखा जा सकता है. रांची के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बुधवार के मुकाबले गुरुवार ( 2 फरवरी) को सोना और चांदी अधिक दामों पर खरीदा और बेचा जा रहा है. 2 फरवरी को 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 8 ग्राम 43,440 रुपये और 24 कैरेट प्रति 8 ग्राम का दाम 45,616 रुपये है. वहीं, चांदी की कीमत प्रति किलो 74,800 रुपये है. असल में उत्पाद शुल्क और मेकिंग चार्ज के चलते सोने व चांदी की कीमतों में बदलाव होता रहता है.

सर्राफा व्यापारी आशीष शर्मा ने News18 Local को बताया कि सोने व चांदी के भाव में बढ़ोतरी देखी गई है. सर्राफा का दाम अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर और रुपये की समीक्षा के आधार पर तय होता है. प्रति किलो चांदी की दर में आज 300 रुपए की बढ़ोतरी देखी गई है. आज चांदी प्रति किलो 74,800 रुपये के भाव से बेची जाएगी. जबकि बुधवार शाम तक चांदी 74,500 रुपये की दर से बिक्री की गई थी.

सोने की डिमांड बढ़ी, तो भाव भी बढ़ा
आशीष ने बताया कि 22 कैरेट व 24 कैरेट सोना प्रति 8 ग्राम के भाव में 200 रुपए से अधिक की बढ़ोतरी देखी गई है . 22 कैरेट सोना प्रति 8 ग्राम बुधवार शाम 43,240 रुपये बिका. आज भी इसकी कीमत 43,440 रुपये तय की गई है. यानी 200 रुपए की बढ़ोतरी देखी गई है. वहीं, बुधवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 8 ग्राम 45,400 रुपये के भाव से खरीदा था. आज इसकी कीमत 45,616 रुपये तय की गई है. 24 कैरेट सोने के भाव में 216 रुपए का इजाफा हुआ है.

सर्राफा बाजार में है रौनक
सर्राफा व्यापारी आशीष शर्मा कहते हैं अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल सीधा अब लोगों की जेब पर पड़ रहा है. शादी का सीजन चल रहा है, तो खरीदारी खूब हो रही. इस समय लोगों में चांदी के सिक्के व डिजाइनर गहने की डिमांड अधिक है. वहीं, रांची के मेन रोड़ के नवरतन ज्वेलर्स में खरीदारी करने आई श्रुति कहती हैं कि सोना बहुत ही महंगा हो गया है, लेकिन क्या करें शादी का घर है, तो गिफ्ट करने के लिए खरीदना पड़ रहा है. साथ ही बताया कि सोने के साथ-साथ गिफ्ट के लिए चांदी का सिक्का भी एक बेहतरीन विकल्प है, जो बजट में भी है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड में अव्वल बना गुमला – 11वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

डीएवी पब्लिक स्कूल, गुमला के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में रचा इतिहास

मासूम की चीख भी नहीं रोक पाई रफ्तार, ट्रैक्टर ने 3 साल के बच्चे को कुचला

बिहार में ‘सम्राट’ युग का आगाज़: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सम्राट चौधरी ने रचा इतिहास; नीतीश के बाद संभाली कमान

अंबेडकर जयंती पर गूंजा शिक्षा और संघर्ष का संदेश

सरस्वती विद्या मंदिर में अंबेडकर जयंती पर ज्ञान और संस्कार का संगम

संविधान निर्माता को नमन, श्रद्धा और सम्मान से गूंजा अंबेडकर चौक, वरीय अधिकारियों ने किया माल्यार्पण, बाबा साहब के विचारों पर हुआ मंथन

भीष्म पितामह से सम्राट तक— बिहार में भाजपा के ‘पूर्ण उदय’ की इनसाइड स्टोरी, 45 साल का लंबा संघर्ष

बाबा साहेब की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारियों ने सामाजिक न्याय व समानता के संदेश को किया स्मरण

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, विभिन्न प्रखंडों में शोभा यात्रा, पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

भीषण गर्मी की चपेट में चतरा, आंगनबाड़ी समय बदलने की उठी मांग, छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित

सड़क दुर्घटना में वन अध्यक्ष की मौत, गांव में पसरा मातम

Leave a Comment