इटखोरी(चतरा)। इटखोरी प्रखंड में मां शरणागत सेवा फाउंडेशन द्वारा एक देश एक चुनाव पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक कुमार उज्वल दास उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक, प्रमुख प्रिया कुमारी, जिप सदस्य सरिता देवी, उपप्रमुख संजय गुप्ता, भाजपा नेता मनोज सिंह व अनिल सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। एक देश एक चुनाव पर विधायक श्री दास ने कहा कि मां शरणागत सेवा फाउंडेशन के संस्थापक स्व. दीपक भूषण सिंह जी को मैं नमन करता हूं। सेवा फाउंडेशन के द्वारा एक देश एक चुनाव को लेकर जो परिचर्चा की जा रही है यह वाकई में एक राष्ट्र एक चुनाव इसका चिंतन हम सभी को करना चाहिए। भारत में 52 में ही एक राष्ट्र एक चुनाव था। लेकिन ऐसा लगातार नहीं हो पाया। यदि एक बार में पूरे देश में विधानसभा, लोकसभा एवं पंचायत का चुनाव हो जाता तो देश पर एक ही खर्च से चुनाव निपट जाता। हर चुनाव में देश का महीनों देश का विकास रुकता है। इसके बाद भी कई वक्ताओं ने एक देश एक चुनाव पर परिचर्चा किया। मां शरणागत सेवा फाउंडेशन के छात्रों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी इस अवसर पर प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में प्राचार्य दुलार ठाकुर, समाजसेवी देव कुमार सिंह, अनिल सिंह, मुखिया रंजय भारती, भारत साव, मुकेश कुमार, राजेंद्र राम, संतोष साव, राजकुमार रजक, रमाशंकर पासवान, राम दहिन सिंह समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
---Advertisement---























Total Users : 785432
Total views : 2478901