Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

करमा पूजा सह मिलन समारोह में शामिल हुए पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोक्ता’

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कुंदा(चतरा)। कुंदा प्रखंड अंतर्गत बैरियाचक महावीर मंडप के समीप करमा पूजा सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी श्याम भोक्ता के द्वारा किया गया व संचालन प्रमुख प्रतिनिधि जयराम भारती ने किया। जिसमें झारखंड के पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोक्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों को करमा पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर लोगों ने पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य का आनंद लिया। पूर्व मंत्री कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वर्तमान झारखंड सरकार की उपलब्धी मंईयां सम्मान योजना, पेंशन समेत अन्य योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से राज्य के लोगों को लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में राजद जिला अध्यक्ष, दिलीप यादव, खेदू यादव, अनिल यादव, भोला साव, रंजीत भोक्ता, बैजनाथ यादव, सुनिता देवी समेत अन्य उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment