इटखोरी(चतरा)। इटखोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि फार्म हाउस में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रखंड स्तरीय बैठक सोमवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष देवकुमार सिंह व संचालन प्रखंड महामंत्री शिवकुमार राणा ने किया। बैठक में विशेष रुप से हर घर तिरंगा के प्रभारी बिंदेश्वरी यादव एवं जिला महामंत्री मृत्युंजय सिंह उपस्थित थे। सभी वक्ताओं ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम को बेहतर तरीके से सफल बनाना है इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को तैयार रहना होगा। प्रखंड के 12 पंचायतों में कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज उलब्ध कराया गया है। ताकी सभी घरों में तिरंगा लहराता दिखे। मौके पर राजेंद्र राम, राम कुमार सिंह, कैलाश सिंह, कमलेश सिंह ,गणेशाराम, इंद्रदेव सिंह, रामाधार राम, भोला सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।