Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भारत-क्रोएशिया के बीच संबंधों की मजबूती पर पीएम मोदी ने दिया जोर, रक्षा और तकनीक सहयोग पर हुई चर्चा

On: June 20, 2025 12:53 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में क्रोएशिया पहुंचे। राजधानी जाग्रेब में उन्होंने क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। इस यात्रा को भारत और क्रोएशिया के संबंधों में एक नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। पीएम मोदी ने अपने संवाद की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की। उन्होंने लिखा, “जाग्रेब में अपने मित्र प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच के साथ सार्थक बातचीत हुई। हमने रक्षा, सुरक्षा, फार्मास्यूटिकल्स, कृषि, आईटी, नवीकरणीय ऊर्जा, प्रौद्योगिकी सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। साथ ही सेमीकंडक्टर, जहाज निर्माण और कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में तालमेल को भी उपयोगी माना गया है।”

इस ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच द्वारा फ्रांजो तुजमैन एयरपोर्ट पर खुद पीएम मोदी का स्वागत करने से हुई। पीएम मोदी ने इस आत्मीय स्वागत के लिए आभार जताते हुए कहा, “यह यात्रा मेरे लिए विशेष है। मैं प्रधानमंत्री प्लेंकोविच द्वारा एयरपोर्ट पर किए गए गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभारी हूं।” प्रधानमंत्री प्लेंकोविच ने भी इस यात्रा को एक महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक समय पर हुई यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत-क्रोएशिया द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और सहयोग के नए रास्ते खोलने की दिशा में अहम कदम है।

जाग्रेब की सड़कों पर पीएम मोदी के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी और स्थानीय नागरिक उमड़े। “मोदी-मोदी”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” जैसे नारों के बीच पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। प्रधानमंत्री मोदी ने इन आयोजनों का आनंद लिया और मुस्कराते हुए लोगों का अभिवादन किया।

यह पहली बार है जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री क्रोएशिया की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचा है। इस कारण यह दौरा ऐतिहासिक माना जा रहा है। इससे पहले भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मार्च 2019 में क्रोएशिया का दौरा किया था, जहां उन्हें क्रोएशिया के सर्वाेच्च नागरिक सम्मान ‘द ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द किंग ऑफ टॉमिस्लाव’ से सम्मानित किया गया था। पीएम मोदी की इस यात्रा से भारत और क्रोएशिया के बीच व्यापार, रक्षा, तकनीक, संस्कृति और लोगों के आपसी संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग और भी गहरा होने की उम्मीद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

20 लाख की ब्राउन शुगर और कैश के साथ बंगाल-झारखंड का अंतर-राज्यीय गिरोह ध्वस्त; आई-10 कार और बाइक के साथ 4 गिरफ्तार

साल 2026 में क्यों लग रहा है मलमास? जानें इसका खगोलीय गणित, पौराणिक महत्व और वर्जित कार्य

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर रेफरल अस्पताल में विशेष शिविर; हर चौथे वयस्क को बीपी की बीमारी, चिकित्सकों ने दी साइलेंट किलर से बचने की सलाह

करीब 4 KG अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार; हजारीबाग भागने की फिराक में था आरोपी

सियासी उबाल: संवेदनशील मुद्दों पर लाशों की राजनीति बंद करे कांग्रेस — युवा नेता का जिलाध्यक्ष पर सीधा हमला

साफ और ईमानदार छवि के राहुल कुमार दुबे बने नए थाना प्रभारी; शिला ओपी के बाद अब मयूरहंड की संभालेंगे कमान

अनियंत्रित पिकअप वाहन राशन दुकान का बरामदा तोड़ते हुए पेड़ से टकराई, बाल-बाल बची जान

बरेली में चतरा के दो बड़े अफीम तस्कर गिरफ्तार; यूपी पुलिस और ANTF ने हाईवे पर घेराबंदी कर जब्त की 13 KG अफीम

ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन का संगठन विस्तार; विवेक राय चंदन बने कासिमाबाद के नए ब्लॉक अध्यक्ष

ड्रग्स तस्करों पर एसपी का बड़ा प्रहार; कार और बाइक के साथ 3 गिरफ्तार, 20.5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

13 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन; 5 बालिग आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग भी पुलिस अभिरक्षा में!

हैवानियत की हदें पार: शादी से इनकार पर नाबालिग को पेड़ से बांधा; बेरहमी से पीटने के बाद धारदार हथियार से काटे ब्रेस्ट

Leave a Comment