होलिका दहन के साथ रंगोत्सव की मस्ती में डूबा गांव व शहर, सिर चढ़कर बोलने लगी होली की मस्ती, जगह-जगह हुआ होली मिलन समारोह का आयोजन

newsscale
2 Min Read

न्यूज स्केल संवाददाता
चतराः फाग के गीत और अबीर के बीच होलिका दहन गुरुवार देर रात शहर से लेकर गांव तक सैंकड़ों स्थानों पर किया गया। सर्वार्थ सिद्धि और अमृत योग में रात्रि लगभग 10 बजे से होलिका दहन की शुरुआत हुई। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर जिलेवासियों ने होलिका दहन कर रंगोत्सव का धमाल मचाया। होलिका जलते ही पूरा गांव व शहर मस्ती के रंगों में डूब गया। होली खेले रघुवीरा… और होली आई रे कन्हाई रंग बरसे… गीतों ने वातावरण को होलिमय बना दिया। होलिका दहन के साथ रंग और अबीर लोगों ने एक दूसरे को लगाकर शुभकामनाएं दीं। रंगो के त्योहार होली में अब चंद घंटेे हीं बचे हैं। ऐसे में होली की मस्ती लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगी है। ज्ञात हो कि की इस बार होलीका दहन गुरुवार देर रात होगा व होली का पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर शहर व ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में रंग, अबीर, गुलाल व रंग बिरंगी पिचकारी की स्थाई व अस्थाई रुप से सजे दुकानों में खरिददारों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं होली को ले जगह-जगह पर बजाए जा रहे होली के गित व फगुनाहट की बयार ने लोगों की उमंगो को और गाढ़ा कर दिया है। तमाम सरकारी विभाग व शिक्षण संस्थान भी बंद हो चुके है। गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर होली मिलन समारोह का आयोजन कर लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाने के साथ मिठाई खिलाकर होली की बधाई दी तथा ढोलक मंजीरे की ताल पर जमकर झूमे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *