Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कुंभ जाने के दौरान रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 18 की मौत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

नई दिल्ली। शनिवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। घटना के दौरान स्थिति ऐसी थी कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए न एंबुलेंस मिली और न ही मदद के लिए कोई जवान। सूत्रों की माने तो रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। इतनी बड़ी घटना के बावजूद प्रशासन को खबर नहीं थी।

हादसे के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर घायल यात्री मदद के लिए इधर-उधर भटक रहे थे, तो दूसरी तरफ कई घायल दर्द से चीख रहे थे। अपनों को अस्पताल पहुंचाने के लिए परिजन मददगार ढूंढने में लगे थे। लेकिन स्थिति ऐसी थी कि उन्हें न तो मदद के लिए जवान मिल रहे थे और ना ही कहीं एंबुलेंस मिली।

ऐसे में कोई पैदल तो कोई निजी वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाने में लगे थे। ये हालात तब थे, जबकि प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों को लेकर स्टेशन पर पिछले कुछ दिनों से लगातार भीड़ बढ़ रही थी। लापरवाही ऐसी थी कि भगदड़ में घायल लोगों को अस्पताल ले जाने के लिए भी कोई इंतजाम नहीं थे, जिससे कई लोग समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सके। प्रशासन लोकनायक अस्पताल में पहुंचने वाले घायलों में 18 लोगों की मौत की पुष्टि होने के बाद जागी। हादसे के कारणों को लेकर जुटाई गई जानकारी में सामने आया है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन शाम आठ बजे के बाद प्रयागराज के लिए अधिकतर ट्रेनें रवाना होती हैं। ट्रेनें प्लेटफार्म नंबर 12 से 16 के बीच के सभी प्लेटफार्म से रवाना की जाती हैं। ऐसे में शाम आठ बजे से जब ट्रेन जाने का सिलसिला शुरू होता है, इसके पहले से ही प्लेटफार्म पर भीड़ बढ़ने लगती है। रेलवे स्टेशन के जानकारों की मानें तो पिछले कुछ दिनों से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से प्रयागराज जाने वालों की भीड़ लगातार बढ़ रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment