जिप सदस्य ने वृद्ध एवं असहायों के बीच किया कंबल वितरण

0
471

न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगड़ा(चतरा)। शनिवार को पत्थलगड़ा जिला परिषद सदस्य रामसेवक दांगी एवं उनके पुत्र संतोष कुमार वर्मा ने अपने आवास चौथा, कुब्बा, बेलहर व अन्य जगहों पर वृद्ध व असहायों के बीच निःशुल्क कंबल का वितरण किया। श्री दांगी ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते ठंड को देखते हुवे क्षेत्र के जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है, यहां कड़कड़ती ठंड एवं शीतलहरी से लोग काफी परेशान हैं, ऐसे में ठंड के इस मौसम में गर्म कपड़ों और कंबलों की जरूरत सबसे ज्यादा बुजुर्गाे को होती है। जिप सदस्य श्री दांगी ने क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों से आग्रह करते हुवे कहा है कि इस शीतलहरी ठंड के प्रकोप से आम जनजीवन को बचाने के लिए जितना संभव हो सके जरूर प्रयास करें ताकि गरीब-गुरबा, वृद्ध व असहायों को आपके द्वारा की गई मदद से राहत मिले और सभी को ठंड से बचाया जा सके।