न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगड़ा(चतरा)। नव वर्ष के पहले दिन बुधवार को पत्थलगड़ा प्रखंड क्षेत्र के बरवाडीह गांव में 35 वर्षों से चले आ रहे भूमि विवाद को लेकर बैठक हुई। बरवाडीह पंचायत के मुखिया संदीप कुमार सुमन के अध्यक्षता में अंचलाधिकारी उदल राम व बीडीओ कलिंद्र साहु के उपस्थिति में दोनों पक्षों की बैठक हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में लगभग 35 वर्षों से हरि प्रजापति वगैरह बनाम गोबिंद प्रजापति वगैरह के बीच चले आ रहे भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों के लोगों ने अपना-अपना पक्ष रखा और दोनो पक्षों के सहमती से विवाद को सुलझाते हुए निपटारा किया गया। उक्त बैठक में उपरोक्त के अलावे समाजसेवी अरविन्द ठाकुर सिंघानी के पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद, भुनेश्वर दांगी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे। ऐसे में लंबे समय से चले आ रहे उक्त विवाद का निपटारा कर वर्षों बाद सरकार व प्रशासन के पहल से पुनः गांवों के छोटे-मोटे मामले के निपटाने के साथ गांवों के समुचित विकास के लिए पंचायती राज की शुरुआत नव वर्ष के पहले दिन से की है। जो क्षेत्र में चर्चा का भी विषय बना हुआ है।
बीडीओ, सीओ व मुखिया के उपस्थिति में 35 वर्षों का भूमि विवाद सुलझाया गया

By newsscale
On: January 1, 2025 11:17 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1191163
Total views : 3027665