दिल्ली। भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी 97 वर्ष को शनिवार को दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सीय जांच और इलाज के लिए उन्हें आईसीयू में रखा गया है। अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी है कि श्री आडवाणी की हालत स्थिर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया, “लालकृष्ण आडवाणी को मेडिकल जांच और इलाज के लिए इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। वे डॉक्टर विनीत सूरी की देखरेख में हैं और फिलहाल उनकी हालत स्थिर हैं। इससे पहले, इसी साल अगस्त में भी आडवाणी को रूटीन जांच के लिए इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इस वर्ष मार्च में, लालकृष्ण आडवाणी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची (अब पाकिस्तान) में हुआ था। उन्होंने 1942 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में एक स्वयंसेवक के रूप में शामिल होकर सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। वे 1986 से 1990, 1993 से 1998 और 2004 से 2005 तक तीन बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं।



















Total Users : 1163063
Total views : 2991278