Friday, January 24, 2025

थाना परिसर में तोड़फोड़ व आगजनी कांड में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार

प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर थाना परिसर में तोड़-फोड़ व आगजनी मामले में अज्ञात अभियुक्त को सीसीटीवी लगे कैमरे के आधार पर पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के कठौन गांव निवासी विकास कुमार है। इस संबंध में थाना प्रभारी कासिम अंसारी ने बताया कि थाना में तोड़-फोड़ के मामले कांड संख्या 127/24 में 32 नामजद व 60 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। जिसमें पहले 6 नामजद लोगों को जेल भेजा गया है। वही सीसीटीवी कैमरा के मदद से अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है और नामजक तथा अज्ञात सभी उपद्रवियों की गिरफ्तारी का कार्य पुलिस द्वारा लगातार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि घटना में संलिप्त लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नही जाएगा। ऐसे में इस कांड में शामिल लोग जल्द सरेंडर करें।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page