
रांची: विधानसभा चुनाव 2024 में झारखंड इतिहास रच सकता है। ऐसा रेनमा सर्वे के एग्जिट पोल से लग रहा है। रेनमा सर्वे ने इंडिया गठबंधन को करीब 44 सीट (दो सीट कम या दो सीट अधिक) के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनाते हुए दिखाया है। रेनमा सर्वे के अनुसार जेएमएम को 27, कांग्रेस को 13, राजद को 03, वाम दल को भी 03 सीटें मिलते हुए दिखाया है। वहीं एनडीए गठबंधन को करीब 35 सीट (दो सीट कम या दो सीट अधिक) मिलते दिखाया है। इसमें भाजपा को 29, आजसू को 03, एलजेपी को 01 और जदयू को 02 सीटें मिलने का अनुमान रेनमा सर्वे ने लगाया है। रेनमा सर्वे के निदेशक रमण मित्तल ने बताया कि 2014 से 2019 का रेनमा कंपनी का सर्वे हिट रहा था। हालांकि अन्य सर्वे कंपनियों के मुताबिक 3 ने एनडीए को तो 2 ने इंडिया गठबंधन की बहुमत का आंकड़ा पर करते दिखाया है। ज्ञात हो कि झारखंड राज्य स्थापना के बाद से अब तक किसी भी सत्तारूढ़ दल की सरकार में वापसी नहीं हुई है। ऐसे में रेनमा कंपनी का सर्वे सही साबित हुआ तो वाक्य में झारखंड इतिहास रचेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि 23 नवंबर को मतगणना में किसका सर्वे सही होता है और बहुमत का आंकड़ा कौन गठबंधन पार करता है। देखें विधानसभावार प्रत्याशियों के नाम के साथ सर्वे की सूची…