Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एक झटके में अचानक टर्बुलेंस में फंसी फ्लाइट, 8000 फीट नीचे आया, यात्रियों में मची चीख-पुखार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मियामी जाने वाली स्कैंडिनेवियाई एयरलाइंस की फ्लाइट से जुड़ा एक डरावना फुटेज सामने आया है, जिसे यू-टर्न लेना पड़ा और ग्रीनलैंड पर गंभीर अशांति का सामना करने के बाद उसे यूरोप लौटना पड़ा। अमेरिका जाने वाली एक फ्लाइट अचानक टर्बुलेंस में फंस गई। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है, क्लिप में यात्रियों को चीखते हुए दिखाया गया है क्योंकि विमान जोर-जोर से हिल रहा है और यात्री अपनी सीटों से उड़ रहे हैं। बता दें कि तूफान के असर से विमान एक झटके में 8000 फीट नीचे आ गया। इतनी नीचे आकर फ्लाइट स्टेबल हुई तो यात्रियों ने सांस ली।

विमान का नजारा देख, चौंके सभी लोग

इसके बाद विमान के अंदर जो नजारा दिखा, उसने सभी को चौंका दिया। फ्लाइट ने स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 12ः55 बजे स्टॉकहोम से उड़ान भरी थी और शाम 5ः45 बजे मियामी में उतरने वाली थी, तभी यह घटना घटी। स्कैंडिनेवियाई एयरलाइंस के प्रवक्ता के अनुसार, भारी झटके के बावजूद, यात्रियों और चालक दल के बीच कोई गंभीर चोट नहीं आई।

प्रवक्ता ने इसको लेकर कहा, ऐसी अशांति के बाद, मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं के लिए विमान को गहन जांच की आवश्यकता होती है।

यात्रियों को एक होटल में रखा गया

एनवाई पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, यात्रियों को रात भर एक होटल में ठहराया गया और शुक्रवार सुबह तक उन्हें अन्य उड़ानों में बुक किया गया। उड़ान, जिसमें आम तौर पर नौ घंटे लगते है को वापस कोपेनहेगन, डेनमार्क भेज दिया गया, जहां तकनीशियन मामले की जांच कर रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार, यदि उड़ान ने मियामी तक अपनी यात्रा जारी रखी होती, तो इसे ष्लंबे समय के लिएष् रोक दिया जाता। विमानन सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत किसी भी विमान में गंभीर अशांति होने पर उसका गहन निरीक्षण अनिवार्य है।

पायलट ने एटीसी से किया संपर्क

पायलट ने इसके बाद तुरंत नजदीकी एयरपोर्ट पर एटीसी से संपर्क किया। इसके बाद फ्लाइट को कोपेनहेगन के लिए डायवर्ट करके इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बता दें कि विमान में मची उथल पुथल से पैसेंजर्स घायल हुए हैं और उनमें दहशत फैली है। साथ ही उनके सामान का भी काफी नुकसान हुआ है। पूरे विमान में पैसेंजरों का सामान, प्लेट्स, खाना बिखरा पड़ा था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment