दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आप संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कथित हमला करने वाले शख्स की तस्वीर जारी की है। सीएम आतिशी ने जिस शख्स की तस्वीर शेयर की है, सोशल मीडिया पर उसका नाम रोहित सेहरावत है और नाम के आगे बीजेपी लगाया हुआ है।
मुख्यमंत्री आतिशी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, जिस आदमी ने आज अरविंद केजरीवाल पर हमला किया वह बीजेपी का गुंडा है।
आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने भाजपा को घेरते हुए निशाना साधा। इसी बीच यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कि दिल्ली में पदयात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल जी पर हमले का समाचार निंदनीय भी है और चिंतनीय भी। ये हमला किसने करवाया होगा, कहने की आवश्यकता नहीं। सब जानते हैं कि भारत की राजनीति में हिंसा और नफ़रत किसकी राजनीति के सिद्धांत रहे हैं। हिंसक होना हारने की निशानी है।
दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, जनता अगर पूछे सवाल तो क्यों परेशान हैं केजरीवाल?
दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, जनता अगर पूछे सवाल तो क्यों परेशान हैं केजरीवाल? आज विकासपुरी में वहां की स्थानीय जनता जमानती केजरीवाल से गंदे पानी की शिकायत कर रही थी। उनको वो गंदा पानी पीने के लिए कह रही थी। इससे केजरीवाल बौखला गए…, जनता जब आपसे सवाल पूछ रही है तो आप उसे भाजपा का हमला बता रहे हैं। आपने दिल्ली को सड़क, बिजली और पानी के नाम पर ठगा है।
वहीं आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि जब केजरीवाल दिल्ली के विकासपुरी क्षेत्र में पदयात्रा कर रहे थे, तभी उन पर हमले की कोशिश की गई। मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि बीजेपी, अरविंद केजरीवाल को हरा नहीं सकती इसलिए उनकी जान लेना चाहती है।























Total Users : 1163074
Total views : 2991290