Tuesday, October 22, 2024

DPS पितीज में बाल विवाह के रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

न्यूज स्केल संवाददाता
इटखोरी(चतरा)। जिले के इटखोरी प्रखंड अंतर्गत पितीज स्थित (गुल्ली) दिल्ली पब्लिक स्कूल में बाल विवाह के रोकथाम हेतु जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोहरदगा की स्नेह लता व कुमारी सैलजा ने इस दौरान बच्चों को बाल विवाह के दुष्परिणाम व इसके सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए सभी को संकल्प लेकर इस सामाजिक बुराई से मुक्ति के लिए प्रेरित किया। दोनो ने बताया कि किसी भी स्थान में अगर ऐसी घटना घटित होती है तो हम सभी का दायित्व है कि नजदीकी पुलिस स्टेशन, मुखिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी को सूचित करें। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य उन्नीकृष्णन ने भी बाल विवाह को एक सामाजिक बुराई बताते हुए रोकथाम के लिए शिक्षा को महत्वपूर्ण बताया। वहीं विद्यालय संचालक जितेंद्र चंद्रवंशी ने बच्चों को बाल विवाह से संबंधित नुकसान के बारे में बताते हुए शिक्षा को अनिवार्य बताया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक वेद प्रकाश पांडेय, पंकज महतो, रंजन कुमार साहू, बृजेश रंजन, अरशद आलम, प्रहलाद रंजन, नीतिश मंडल, अनिल कुमार, राकेश राणा, अशोक पंडित, रवि कुमार राहुल कुमार, सोएब खान, विवेकानन्द व शिक्षिकाओं में खुशी वर्मा, रोशनी परवीन, नीलम कुमारी, रूबी सिंह, चांदनी कुमारी, पुष्पा सांगा, सुषमा कुमारी, प्रज्ञा पाठक, मनीषा कुमारी का योगदान सराहनीय रहा।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page