न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत कालेश्वरी मंदिर परिसर में रविवार को ट्रैक्टर संचालकों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता शिवकुमार दांगी व संचालन तौकीर आलम ने किया। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए अपने हितों को लेकर एकजूट होने पर जोर दिया गया। साथ ही र्सवसम्मती से ट्रैक्टर महासंघ का गठन करते हुए अध्यक्ष बबलू कुमार साव, सचिव अजय भारती, कोषाध्यक्ष सुवेश कुमार, उपाध्यक्ष उपेंद्र दांगी, सहसचिव प्रकाश दांगी, सह कोषाध्यक्ष तौक़ीर अंसारी, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार दांगी, निदेशक शिव कुमार दांगी एवं सदस्य के रूप में सुधीर दांगी, अजय यादव, अरविंद साव, पिंटूभारती, समरेश दांगी, राहुल कुमार दांगी, मनोज कुमार, चंद्रिका कुमार, मनोज भारती, विनोद साव, छोटू आलम, भोला पासवान बनाया गया। बैठक में क्षेत्र के ट्रैक्टर संचालक उपस्थित थे।
ट्रैक्टर संचालकों ने बैठक कर किया संघ का गठन
For You