झारखण्ड/गुमला – झारखण्ड प्रदेश कमेटी द्वारा गुमला जिलाध्यक्ष शिव प्रसाद साहू को ठीक चुनाव से पहले फेर-बदल करते हुए गुमला जिला भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनय लाल का नाम आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है अनुभवी एवं वरिष्ठ नेता विनय लाल के हाथों में जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है और इससे साफ जाहिर होता है कि प्रदेश कमेटी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर गुमला जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र गुमला बिशुनपुर एवं सिसई सीट पर भाजपा को जीत हासिल करने के लिए संगठन को मजबूत करने के लिए फैसला लिया गया है। यहां बताते चलें कि भाजपा के वरिष्ठ एवं मृदुभाषी लोकप्रिय नेता विनय लाल ने लंबे समय से भाजपा को जिले में आगे बढ़ाने के साथ ही अन्य जिलों एवं राज्यों में चुनाव में प्रभारी बनाया गया था और इनके नेतृत्व में भाजपा ने विजय पताका फहराई है।
गुमला जिला भाजपा अध्यक्ष के लिए विनय लाल का नाम की घोषणा पत्र से ही भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई है। वरिष्ठ नेता विनय लाल को गुमला जिलाध्यक्ष मनोनीत करने पर बधाईयों एवं शुभकामनाएं का तांता लग गया है।
*भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं लोकप्रिय विनय लाल को गुमला जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया – आमजनों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर* * विधानसभा चुनाव के पहले नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनय लाल के हाथों में कमान संगठन को मजबूत बनाने की कवायद शुरू*
For You