झारखण्ड/गुमला: घाघरा प्रखंड के चुंदरी गांव के तालाब में डूबे ओरमांझी सिलदिरी निवासी साजिद अंसारी का शव घाघरा पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु गुमला भेज दिया। घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार साजिद अपने एक मित्र कैलाश महतो के घर चुंदरी शनिवार को सुबह करमा वासी मनाने के लिए आया था। इस क्रम में शनिवार की दोपहर 3:00 बजे साजिद अपने दोस्तों के साथ नहाने तालाब गया था। इस क्रम में वह डूब गया।जिसके बाद ग्रामीण द्वारा काफी प्रयास शव निकालने को लेकर प्रयास किया गया। लेकिन देर शाम होने के कारण शव नहीं मिल सका।वहीं रविवार की सुबह ग्रामीणों द्वारा पुनः शव खोजने का प्रयास किया गया।जिसके बाद 9:30 बजे शव को निकाला जा सका। वह पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु गुमला भेज दिया गया।