Tuesday, October 22, 2024

उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोमे प्रबंधन समिति का हुआ पुनर्गठन

न्यूज स्केल संवाददाता
प्रतापपुर (चतरा)। विद्यालयों के सुचारू रूप से संचालन हेतु प्रतापपुर प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में शुक्रवार को कराई गई। चुनाव में संबंधित विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के अभिभावकों के द्वारा प्रक्रिया को पूरा करते हुए पहले सदस्यों का चुनाव किया गया। तत्पश्चात सदस्यों ने आपसी सहमति से अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष एवं संयोजिका का चयन किया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोमे में प्रबंधन समिति का चुनाव सभा की अध्यक्षता सुमित कुमार यादव ने किया। पर्यवेक्षक शिक्षक सुदामा राम के उपस्थिति में 16 सदस्यों का चुनाव करने के उपरांत अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रेखा देवी और संयोजिका रिंकी देवी को चुना गया। चुनाव सभा में प्रधानाध्यापक अवध ठाकुर, शिक्षक कुजेश्वर यादव, सभी शिक्षक के साथ वार्ड सदस्य हेमंती देवी, बच्चों के अभिभावाकों में टुनटुन शर्मा, मिथिलेश पासवान, देवराज यादव, अनिल कुमार, कांग्रेस यादव, आरती कुमारी, नीतू देवी, शिमला देवी, रिंकी देवी, ममता देवी, विनय यादव, विनोद यादव, उपेंद्र राम, सरोज देवी, विष्णु देव राम, नंदकिशोर यादव आदि उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page