Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

श्री राम मय हुआ शहर व गांव, सड़कों पर उमड़ी लोगों कि भिड़, अखाड़ो ने निकाला जुलूस व झांकी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

श्री राम मय हुआ शहर व गांव, सड़कों पर उमड़ी लोगों कि भिड़, अखाड़ो ने निकाला जुलूस व झांकी

चतरा/पत्थलगड़ा/मयूरहंड/इटखोरीः मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव पर गुरुवार को शहर से लेकर गांव तक माहोल राम मय हो गया। दोपहर में जिला स्वर्णकार संघ ने जिला मुख्यालय में झंडा जुलूस निकाला। जुलूस में संघ के जिलाध्यक्ष, सचिव एवं समाज के प्रबुद्धजन शामिल थे। उसके कुछ देर के बाद विभिन्न क्लबों के सदस्य गाजे-बाजे के साथ केसरी चौक स्थित बजरंग बली मंदिर में अस्त्र-शस्त्र की पूजा अर्चना करने के उपरांत जुलूस और झांकी निकालने की तैयारियों प्रारंभ हुई। शहर में दो दर्ज से अधिक अखाड़ों द्वारा जुलूस और झांकी निकाली जा रही है।

झांकी को देखने के लिए शहर की सड़कों पर पुराना पेट्रोल पंप से लेकर अव्वल मोहल्ला काली मंदिर तक मुख्य सड़क पर लोगों का हुजूम जमा था। वहीं जय श्रीराम, जय हनुमान के जय घोष से पूरा वातावरण गुंजायमान होता रहा। जुलूस को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा के व्यापक व्यवस्था की गई है। शहर के सभी संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति के साथ सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। रामनवमी जुलूस को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने ड्रोन कैमरा का सहारा ले रही है। प्रखंडों में भी ड्रोन कैमरे से आसपास की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। दुसरी ओर जुलूस के दौरान किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो, इसके लिए एसपी ने संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी के साथ सुरक्षा कर्मियों की प्रतिनियुक्त, सीसीटीवी कैमरा एवं ड्रोन कैमरा से निगहबानी के साथ-साथ कुछ प्रशिक्षित जवानों को सादे वर्दी में भी तैनात किया गया है। सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय में निकाले गए जुलूस में एसडीओ सुधिर कुमार दास के साथ थाना प्रभारी दलबल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आकाशीय बिजली का महा-तांडव: वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत; आठ लोग घायल, अस्पताल में मची चीख-पुकार

हायवा के टायर फटने से चालक की मौत; इंस्पेक्टर की पहल पर ₹4 लाख मुआवजा वार्ता के बाद जाम समाप्त

तेज रफ्तार ट्रक का कहर, साइकिल सवार नींबू विक्रेता की मौत; सिर के ऊपर से गुजरा पहिया

काल बनी कोयला लदी ट्रक: पिकअप को रौंदा; हादसे में सगे भाइयों समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम ने जताया गहरा दुख

जैप 1 ग्राउंड में झमाझम बारिश के बीच सीएम का बड़ा ऐलान: बुनियादी प्रशिक्षुओं के पारण परेड-2026 में लिया हिस्सा; पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे आधुनिक आवासीय विद्यालय

मानवता शर्मसार: बीसीसीएल कर्मी का कातिल निकला खुद का मंझला बेटा; पत्थर से कुचला था चेहरा

Leave a Comment