Tuesday, October 22, 2024

श्री सर्वेश्वरी समूह गुमला महिला संगठन द्वारा करौंदी नायक टोली में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया

झारखण्ड/गुमला: श्री सर्वेश्वरी समूह,शाखा गुमला के महिला संगठन द्वारा समूह की उन्नीस सूत्री कार्यक्रम के तहत सदर प्रखंड के करौन्दी नायक टोली गांव में स्थित सामुदायिक भवन के सभागार में ग्रामीणों के साथ विभिन्न विषयों को लेकर एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अघोरेश्वर महाप्रभू की पूजन आरती के साथ हुई। संगठन की नीता हरीतिमा द्वारा ग्रामीणों को सर्वेश्वरी समूह की स्थापना के उद्देश्य और कार्यक्रमों को विस्तार से बतलाया गया। गायत्री महापात्र ने पर्यावरण संरक्षण में हमारी भूमिका विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण असंतुलित होने के कारण भूमि की ताप में वृद्धि होती जा रही है। भूवैज्ञानिक भी इसे लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं। उन्होंने इससे निजात के लिए अधिकाधिक संख्या में वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संगठन की नम्रता सिन्हा द्वारा ग्राम देवी के पूजा की महत्ता,हेमलता यादव ने नशा उन्मूलन तथा लक्ष्मी कुमारी ने स्वच्छता पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों को सजग रहने की हिदायत दी।अंत में संगठन की सदस्याओं के द्वारा गांव में एक सौ परिवारों के बीच मच्छरदानी, ब्लीचिंग पाउडर तथा अघोरेश्वर संदेश का वितरण किया गया। मौके पर महिला संगठन की अनेक सदस्याएं उपस्थित थीं।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page