Tuesday, October 22, 2024

11 सौ फीट तिरंगे के साथ निकाला गया तिरंगा यात्रा

न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड़ में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व बुधवार को 11 सौ फीट का तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा प्लस 2 गंगा स्मारक उच्च विद्यालय से निकला जो मुख्य चौक होते ब्लॉक मोड़ होते पूरे गांव का भ्रमण कर पुनः तिरंगा यात्रा मुख्य चौक पहुंच संपन हुआ। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी अमर रहे, सुभाष चंद्र बोस अमर रहे, भगत सिंह अमर रहे, भारत माता की जय, वन्दे मातरम सहित देशभक्ति नारे लगाये। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार व सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा के नेतृत्व संयुक्त रुप से किया। वहीं तिरंगा यात्रा में सुनील राणा, राजेश कुमार राजू समेत विद्यालय के छात्र-छात्रा आदि शामिल थे।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page