Tuesday, October 22, 2024

मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर परिसर में एक दिवसीय मेले का आयोजन, अतिथियों ने किया उद्घाटन

न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगड़ा(चतरा)। रविवार को पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत नावाडीह पंचायत स्थित मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन सप्तमी पर एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास, जिप सदस्य रामसेवक दांगी, मुखिया कंचन देवी सिंघानी मुखिया राधिका देवी, पंसस बसंती देवी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मौलाना महफूज रहमान आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। पस अवसर पर मेला के साथ भक्ति जागरण का भी आयोजन हुआ। मेले में प्रखंड क्षेत्र से भारी संख्या में लोग पहुंचते थे। उद्घाटन से पूर्व मेला समारोह में मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा विधायक समेत अन्य अतिथियों को माला पहनाकर व बुके देकर स्वागत करने के साथ सभी को मोमेंटो भेट किया गया। मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष, चूड़ामणि देवी, अनार देवी, अरुण दांगी, दशरथ महतो आदि ने आजीवन सदस्यता शुल्क जमा कर मंदिर समिति के आजीवन सदस्य बने। सभी सदस्यों को विधायक ने माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही समिति द्वारा प्रखंड के पत्रकार व जेजेए जिला उपाध्यक्ष श्रीकांत राणा, मृत्युंजय दांगी व अरविंद ठाकुर, भाजपा नेता सुजीत भारती व थाना प्रभारी अलोक चौधरी को भी मोमेंटो भेट किया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन समिति अध्यक्ष रमेश ठाकुर, पूर्व मुखिया मेघन दांगी, समाजसेवी रामचंद्र दांगी, गोपाल दांगी, विश्वजीत दांगी, रूपलाला दांगी, भाजपा नेता विनोद दांगी, मुकेश कुशवाहा, दुल्लीराम दांगी, गोवर्धन राणा समेत समिति के सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page