Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विश्व आदिवासी दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गरिमा और भव्यता के साथ मनाया जाय महोत्सव, कल्चरल प्रोग्राम में आकर्षण का केंद्र रहे झारखंड की समृद्ध कला-संस्कृति, समारोह स्थल की साज-सज्जा एवं भव्यता बेहतर प्लानिंग के साथ करें

न्येज स्केल डेस्क
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 6 अगस्त 2024 को झारखंड मंत्रालय में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान रांची में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी 9 एवं 10 अगस्त 2024 को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर झारखण्ड आदिवासी महोत्सव सम्पूर्ण गरिमा और भव्यता के साथ मनाया जाय। महोत्सव में पहुँचने वाले सभी आगंतुकों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सांस्कृतिक समारोह स्थल में आगंतुकों के बैठने की पूरी व्यवस्था हो। साज-सज्जा तथा भव्यता में कोई कमी न रहे इस हेतु पूरी तैयारी एक बेहतर प्लानिंग के साथ करें।

ख्याति प्राप्त कलाकारों के साथ नये कलाकारों को भी अवसर मिले

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि समारोह के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झारखंड की समृद्ध कला, संस्कृति को प्राथमिकता के तौर पर शामिल करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम की भव्यता झारखंड के कला-संस्कृति पर केंद्रित हो यह सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आयोजन के दौरान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान परिसर में लगे पेड़-पौधों को कोई नुकसान नहीं पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखें। मौके पर विभागीय अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि कार्यक्रम के दौरान समारोह स्थल पर लगे एक भी पेड़-पौधों को नुकसान न पहुंचे इस निमित्त पूरी तत्परता के साथ विशेष ध्यान रखा जा रहा है। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्य समारोह में आयोजित कल्चरल प्रोग्राम में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता के तौर पर मौका दें।

बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव कृपानंद झा, राज्य के आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा एवं उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment