न्यूज स्केल डेस्क
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाते हुए दो करोड़ रुपये की मदद की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि “आपदा की घड़ी में झारखंड देश के राज्यों के साथ हमेशा संवेदनशीलता के साथ खड़ा रहा है। मां कामाख्या से मैं विनती करता हूं कि असम वासी बाढ़ की इस विभीषिका से उबर कर जल्द सामान्य जीवन-यापन शुरू करेंगे।”
जोहार माननीय मुख्यमंत्री @himantabiswa जी,
आपदा की घड़ी में झारखण्ड देश के राज्यों के साथ हमेशा संवेदनशीलता के साथ खड़ा रहा है। माँ कामाख्या से मैं विनती करता हूँ कि असम वासी बाढ़ की इस विभीषिका से उबर कर जल्द सामान्य जीवन-यापन शुरू करेंगे।
Also Readबेटियों ने जीता सुब्रतो कप का खिताबजोहार! https://t.co/AtirD0CJrj
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) July 21, 2024
वहीं, मदद मिलने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने झारखंड सीएम हेमंत सोरेन का आभार जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि “हेमंत जी ने बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 करोड़ रुपये की राशि देने की कृपा की है। असम के लोगों की ओर से मैं झारखंड की दयालु जनता और माननीय मुख्यमंत्री की उदारता की तहे दिल से सराहना करता हूं।”






















Total Users : 1150136
Total views : 2977718