Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

Giddhaur,Chatra: रामनवमी अखाड़ा के साथ प्रशासन ने की हुई बैठक, दिए गए कई निर्देश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रामनवमी अखाड़ा के साथ प्रशासन ने की हुई बैठक, दिए गए कई निर्देश

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न रामनवमी अखाड़ा समिति के साथ सोमवार को बीडीओ संजीत कुमार सिंह, सीओ जयशंकर पाठक व थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल ने बैठक की। बैठक में उपस्थित अखाड़ा अध्यक्षों को निर्धारित मार्ग से झांकी निकालने के साथ सौहार्दपूर्ण रामनवमी त्योहार मनाने की अपील करते हुवे बताया गया की जुलूस के दौरान अश्लील गाना बजने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। जबकि अखाड़ा समिति के सदस्यों को परिचय पत्र साथ में रखने का निर्देश दिया गया। इसके अलावे अखाड़ा समिति के सदस्यों को असामाजिक तत्वों के साथ-साथ सदस्यों पर पैनी नजर रखने की बात कही गई। किसी भी तरह की सूचना प्राप्त होने पर तुरंत प्रशासन को सूचना देने का निर्देश दिया गया। अखाड़ा समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रखंड के विभिन्न पंचायत में रामनवमी के दिन जुलूस का झंडा प्रदर्शन किया जाता है। जबकि प्रखंड मुख्यालय में झांकी प्रस्तुति के साथ झंडा जुलूस दसवीं के दिन निकाली जाती है। बैठक में आशीष कुमार, आकाश कुमार, बिनोद कुमार, बिनोद पासवान, कविंद्र कुमार, मंटू उर्फ असुरंजन कुमार, देनेश्वर यादव सहित विभिन्न अखाड़ों के अध्यक्ष व सदस्य उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होने लोहरदगा से 1500 लोगों का जत्था घाघरा रवाना

विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन: लोकतंत्र का यह सबसे बड़ा मंदिर, यहां सभी समान हैं

जर्जर बक्सा नदी पुल के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर अधिवक्ता का सत्याग्रह दूसरे दिन भी जारी; अब तक नहीं पहुंचा कोई अधिकारी

पंचायत भवन में स्थापना दिवस पर जागरूकता सह स्वास्थ्य जांच शिविर, नेत्र रोग विशेषज्ञ ने की आंखों की जांच

जेएसएलपीएस की सैकड़ों दीदियों को मिला रबी फसल का बीज, गेहूं-चना-मसूर-सरसों का हुआ वितरण; समय पर बीज मिलने से खिले चेहरे

भव्य शिव मंदिर का भूमि पूजन, विधायक ने रखी आधारशिला; सभी समुदायों के लोग हुए शामिल

Leave a Comment