न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा (चतरा)। टंडवा प्रखंड क्षेत्र में 10 अक्टूबर से नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) द्वारा जारी आदेश के बावजूद विभिन्न नदियों से अवैध बालू उत्खनन जारी होने के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई लगातार जारी है। पिछले दिनों एसडीओ सनी राज के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान बालू लदे वाहनों को जब्त किया गया था। जिसमें ट्रेक्टर चालक के मौखिक बयान में एनटीपीसी में कार्यरत माता जानकी नामक कंस्ट्रक्शन कंपनी का नाम सामने आने पर साईट इंचार्ज बंटी सिंह द्वारा शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई। जिसमें कहा गया है कि अवैध बालू की ढुलाई में जब्त ट्रेक्टर से कंपनी का कोई संबंध नहीं है। जानबूझकर बदनाम करने की साज़िश रची जा रही है, मामले को लेकर उच्चस्तरीय जांच की मांग कंपनी द्वारा की गई है।
कंस्ट्रक्शन कंपनी ने अज्ञात लोगों पर साजिश रचने का लगाया आरोप

By newsscale
On: June 15, 2024 9:54 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1174699
Total views : 3005315