न्यूज स्केल संवाददाता
सिमरिया (चतरा)। सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के निर्देश के विरोध में व्यावसायिक संघ के आह्वान पर शुक्रवार को चौक सभी दुकाने बंद रही। उक्त बंदी सिमरिया अंचल व जिला परिषद द्वारा दुकान के बाहर बनाए गए सेड को हटाने के आदेश के विरोध में बुलाया गया था। जिला परिषद द्वारा दुकानदारों को नोटिस देकर 16 जून तक अपने से अतिक्रमण को मुक्त करने का आदेश दिया गया है। जिसके विरोध में दुकानदारों ने अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान को बंद रख कर विरोध दर्ज किया। अंचल प्रशासन के बाद अब जिला परिषद ने भी दुकानदारों को नोटिस जारीकर दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। जारी नोटिस दुकानों की दीवारों पर चिपकाया गया है। अंचल प्रशासन ने भी दुकानदारों को इसी प्रकार नोटिस जारी किया है।
अतिक्रमण हटाने का व्यावसायिक संघ ने किया विरोध, सिमरिया में बंद रही दुकानें

By newsscale
On: June 15, 2024 9:56 AM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1174699
Total views : 3005315