न्यूज स्केल डेस्क
रांची। झारखंड में लोकसभा चुनाव 2024 में सबसे बड़ी जीत पलामू लोकसभा सीट से भाजपा की होने वाली है। पलामू सीट से भाजपा प्रत्याशी सह सांसद विष्णु दयाल राम की कुल बढ़त करीब ढ़ाई लाख हो गई है। उन्हें कुल 6 लाख 36 हजार वोट मिले हैं। वहीं दूसरी बड़ी लीड जमशेदपुर से भाजपा प्रत्याशी विद्युत बरण महतो ने करीब 1 लाख 82 हजार वोटों की बढ़त बना ली है। कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी की बढ़त करीब 1 लाख 61 हजार की है। वहीं हजारीबाग से मनीष जायसवाल की बढ़त करीब 1 लाख 51 हजार की है। वहीं धनबाद से भाजपा के ढुल्लू महतो करीब 1 लाख 12 हजार और रांची से भाजपा के संजय सेठ की बढ़त 1 लाख 1054 वोटों की हो गई है। गोड्डा से भाजपा के निशिकांत दुबे की भी लीड प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 50 हजार से उपर हो गयी है। वहीं चतरा सीट से भी भाजपा के कालीचरण सिंह की बढ़त 50 हजार से उपर बताई जा रही है। दुसरी ओर दुमका से बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन की मुश्किलें बढ़ गयी है। सीता सोरेन को जेएमएम प्रत्याशी से करीब 10 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं। जबकी राजमहल से जेएमएम विजय कुमार हांसदा 46,849 वोटों से और सिंहभूम से जेएमएम प्रत्याशी जोबा मांझाी 1 लाख 12 हजार वोटों से आगे हैं।
वहीं खूंटी से भाजपा प्रत्याशी सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की बड़ी हार की ओर है। खूंटी से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने 1 लाख 21 हजार मतों से बढ़त बना चुके हैं। इसी प्रकार लोहरदगा से कांग्रेस के सुखदेव महतो की बढ़त 77612 मतों की हो गयी है।
कार्यक्रम,कोडरमा,खूंटी,गोड्ड़ा,चतरा,जमशेदपुर,झारखंड,दुमका,देश-विदेश,पलामू,रांची,राजनीति,राज्य,लोकसभा/विधानसभा चुनाव 2024,हजारीबाग
झारखंड में कौन कहां से कितने अंतर में, इंडिया गठबंधन को मिल रही हैं कितनी सीटें देखें सूची…

By newsscale
On: June 4, 2024 6:28 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 911553
Total views : 2653312