अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन 

0
267

न्यूज स्केल संवाददाता
सिमरिया (चतरा)। जिला एवं सत्र न्यायाधीश शंभू लाल साव के आदेश अनुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तारकेश्वर दास के निर्देशन में कानूनी सहायता केंद्र सिमरिया के सिमरिया प्रखंड क्षेत्र के बगरा मेला टाड में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधिक कार्यकर्ता सुबोध कुमार शर्मा, उमेश प्रसाद एवं  रंजन कुमार मिश्रा के द्वारा लोगों को इस वर्ष के मजदूर दिवस की थीम जलवायु परिवर्तन के बीच काम की जगह पर श्रमिकों के स्वास्थय और सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। बताया गया इसके अलावा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को मिलने वाली सुविधाओैं के बारे में भी जानकारी दी गई। श्रमिकों से कहा गया कि आप लोग अपना-अपना श्रमिक निबंधन करवा ले। इसके बाद आपको सरकार द्वारा मिलने वाले लाभ प्राप्त होंगे। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड के बारे में भी जानकारी दी गई।