न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा(चतरा)। टंडवा प्रखंड क्षेत्र के रक्सी गांव एवं भामाशाह चौक गाड़ीलौंग में अखिल भारतीय तैलिक साहु समाज द्वारा दानवीर भामाशाह की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता ग्राम अध्यक्ष राजेंद्र साहु व संचालन सचिव चंद्रदेव साहु ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत रक्सी गांव में स्थापित दानबीर भामाशाह की प्रतिमा में माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान लोगों ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। हमारे पूर्वज भामाशाह ने मुगल शासकों से देश की आजादी के लिए तीन हजार स्वर्ण मुद्राएं दान में दिए थे। दानवीर भामाशाह द्वारा दिए गए धन से ही महाराणा प्रताप ने अपने सैनिकों के संसाधन जुटाए थे और आगे लड़ाई लड़कर जंग जीत कर मुगल शासकों को देश से खदेड़ दिया था। लेकिन देश के इतिहासकारो ने दानबीर भामाशाह की इतिहास के पन्ने पर जगह नही दिया गया है। वक्ताओं ने सरकार से सरकारी जयंती मनाने की मांग पर जोर दिया। मौके पर चन्द्रदेव साहु, मनोज साव, महाबीर साव, सुगन साव, राजेन्द्र साव, शंकर साव, गोविंद साव, अशोक साव, जयप्रकाश साहु, शंकर कुमार, झालिया देवी, बेबी देवी, खुशबू, सुनीता, मंजू देवी आदि उपस्थित थे।
तैलिक साहु समाज ने मनाया दानवीर भामाशाह की जयंती

By newsscale
On: April 23, 2024 9:02 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1174673
Total views : 3005278