न्यूज स्केल संवाददाता, अभिषेक यादव
कुंदा(चतरा)। जिले के अति उग्रवाद प्रभावीत कुंदा थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैघ शराब का करोबार खुलआम फल फुल रहा है। इससे जहां माफिया शराब बिक्री कर लाखों कमा रहे हैं, वहीं विशेष कर युववा वर्ग प्रभावीत हो रहा है। सूत्रों की माने तो अवैध शराब का करोबार कुंदा थाना क्षेत्र के सुदूर क्षेत्र के साथ मुख्यालय में भी बड़े पैमाने पर खुलेआम किया जा रहा है। अवैध शराब की बिक्री से लोगों में दहशत बना रहता है। कुंदा जैसे सूत्रवर्ती क्षेत्र में रात 8 बजे के बाद घर से निकलने में लोग असहज महसुस महसूस करते है व अनहोनी की आशंका बनी रहती है। इसी का असर है कि आए दिन क्षेत्र में चोरियां भी होते रहती है। जानकारों की माने तो अगर अवैध शराब के करोबार पर नकेल कसा जाए तो क्षेत्र में दहशत का माहौल खत्म हो जाएगा और चोरियां भी ना के बराबर होने लगेगी। अवैध शराब बिक्री पर नियंत्रण नहीं होने से कुंदा प्रखंड में अवैध शराब का कारोबार व नशा के करोबार के साथ अपराध तेजी से फल-फूल रहा है। खास तौरपर युवा वर्ग शराब एवं अन्य नशीली वस्तुओं के मकड़जाल में फंसता जा रहा है। आसानी से अवैध शराब बिकने से गांव के पुरे युवा वर्ग इसके चपेट में आ रहे है।
अवैध शराब की बिक्री कुंदा में जोरों पर, नहीं हो रही है कोई कार्रवाई, खुले में बिक रही शराब, किसके इशारे पर हो रही सफलाई

By newsscale
On: April 5, 2024 11:41 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1174648
Total views : 3005251