न्यूज स्केल डेस्क
रांची/पलामू। पलामू जिले के नौडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता कक्षा चार की छात्रा बताई जाती है। उपरोक्त मामले में पुलिस ने 24 वर्षीय मुकेश ठाकुर पिता सुरेंद्र ठाकुर, 22 वर्षीय सर्वेंद्र सिंह पिता लाखन सिंह व 22 वर्षीय बेटे शिवकुमार सिंह पिता बाबूलाल सिंह को गिरफ्तार किया है। ग्रामीण के अनुसार गांव में बारात आई थी। बुधवार को तड़के करीब तीन बजे बारात के साथ आए कई लड़कों ने गांव की तीन लड़कियों को बंधक बनाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। इसी बीच बदमाशों के चंगुल से दो लड़की खुद को बचाकर भागने में सफल रही। बाद में इनके शोर मचाने के बाद मामले का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
झारखंडः नाबालिग छात्रा को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म; तीन गिरफ्तार, बदमाशों के चंगुल से भागी दो अन्य छात्राएं

By newsscale
On: April 4, 2024 12:16 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
















Total Users : 1154341
Total views : 2982143