Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चतरा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह को प्रतापपुर वासियों ने मिलकर दी बधाई, अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का श्री सिंह ने माला पहनाकर किया स्वागत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददात
प्रतापपुर(चतरा)। चतरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के घोषित उम्मीदवार कालीचरण सिंह से जिले के प्रतापपुर प्रखंड के प्रबुद्ध व अल्पसंख्यक समुदाय के लोग गुरुवार को उनके चतरा स्थित आवास पर मुलाकात कर जीत की अग्रिम बधाई दी। मिलने आये लोगों ने भावी सांसद को बुके देकर व माला पहनाकर स्वागत कर बधाई दी। मिलने आये लोगों को श्री सिंह ने माला पहनाकर स्वागत किया। मिलने गये लोगों में भाजपा नेता कपिल पासवान, मिस्टर दाउद ईमाम, अशोक वर्मा, मोजिब ईमाम, नौशाद आलम, रासो खान, डुमरवार के रामजी पासवान, रामपुर पंचायत के कासिफ रजा, फिरोज आलम, अड्डु खान, शाहबाज खान, मोहम्मद जिलानी, अनिश आलम, नेहाल खान, आजो खान, सिरत फातमा, मोकर्रम अंसारी के अलावे अन्य लोगों ने आसन्न लोकसभा चुनाव में रिकार्ड तोड़ जीत दिलाने का संकल्प लिया। श्री सिंह ने सभी से कहा कि मैं आप सबों के बीच का ही एक साधारण कार्यकर्ता हूं, जिसपर भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इसका निर्वहन हमसब को साथ मिलकर करना है।भाजपा के सबका साथ सबका विकास की नीति पर चलकर चतरा लोकसभा क्षेत्र की जनता के सुख दुख में मैं हरपल साथ रहुंगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment