Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Jharkhand: Cm हेमन्त सोरेन मेघालय के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मेघालय के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल, दीं बधाई एवं शुभकामनाएं

रांची (झारखंड)ः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मंगलवार को कॉनराड संगमा के विशेष आमंत्रण पर उनके मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने मेघालय पहुंचे। श्री संगमा ने मेघालय के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मौके पर मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने मेघालय के राज्यपाल फागु चौहान और मुख्यमंत्री श्री संगमा के परिजनों से मुलाकात की तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने ट्वीट कर लिखा कि स्वर्गीय पीए संगमा एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन से काफी मधुर और पारिवारिक मित्रता थे। वही पारिवारिक मित्रता आज भी दोनों परिवारों में है। मालूम हो कि मेघालय के मुख्यमंत्री श्री संगमा आदिवासी समुदाय से आते हैं तथा पूर्व लोकसभा अध्यक्ष स्वर्गीय पीए संगमा के पुत्र हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment