न्यूज स्केल संवाददाता
प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर प्रखंड कार्यालय सभागार कक्ष में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एकल नारी द्वारा महिला संगोष्ठी का अयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षताबीडीओ अजय कुमार ने व संचालन आरती चौरसिया ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओ द्वारा गीत संगीत एवं नारो के साथ की गई। मौके पर विशिष्ट अतिथियों को महिलाओ द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। वही बैठक में महिला दिवस के बारे में एवं महिलाओ को जागरूक, सशक्त होने की बात कही गई। कामेश्वर वर्मा ने भारत एवं झारखंड की अन्य वीरांगनाओं के जीवन पर चर्चा की। बीडीओ ने संगीत में बेहतर करने को लेकर महिला लीलावती देवी एवं सहयोगी आरती चौरसिया को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर प्रीति गुड़िया, रविंद्र कुमार राबो, उप मुखिया आकाश कुमार, कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष मोती पावन, मुखिया किशोर यादव, गुलशन खातून, आशा देवी, सोमरी देवी, कुंती देवी सहित अन्य महिलाए मौजूद थी।
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला संगोष्ठी का अयोजन

By newsscale
On: March 21, 2024 12:29 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
















Total Users : 1191171
Total views : 3027676