न्यूज स्केल संवाददात
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत पंचायत भवन में अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवास वन वनोपार अधिकार मान्यता अधिनियम 2006 नियम 2008 एवं संबंधित नियम 2012 के तहत रविवार को बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुखिया निर्मला देवी व संचालन वन समिति के सचिव मुकेश कुमार ने किया। उपस्थित लोगों को वन अधिकार समिति के जिला समन्वयक अशोक भारती ने वन अधिकार कानून की अहम जानकारी दिेते हुए कहा कि 13 दिसंबर 2005 से पहले जिस किसी ने वन भूमि पर जीविकोपार्जन के लिए जोत कोड कर रहे हैं। उसकी व्यक्तिगत दावा करने के लिए 28 मार्च 2024 से पहले माफी करने की बातें कही गई है। बैठक में विजय भुइयां, खुशहाल दांगी, मंजू देवी, मीरा देवी, कुंती देवी, कैलाश राम, उदय दांगी, मुनेश्वर दांगी, मुसाफिर कुशवाहा, संतोष कुमार, सुनीता देवी व अन्य उपस्थित थे।
वनोपार अधिकार मान्यता अधिनियम 2006 को लेकर हुई बैठक, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

By newsscale
On: March 17, 2024 10:53 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1174648
Total views : 3005252