न्यूज स्केल संवाददाता
सिमरिया (चतरा)। पुलिस ने 1.6 केजी गाढा तरल अफीम एवं 0.6 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को सिमरिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार केसरी ने सिमरिया थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय को गुप्त सूचना मिली थी कि बजराही मोड एवं लावालौंग थाना क्षेत्र के बेहराबाद एवं करमा पुल के पास कुछ लोगों के द्वारा अवैध अफीम की खरीद बिक्री की जाने वाली है। सूचना के आलोक में मेरे नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा दोनों स्थाना पर बारी-बारी से छापामारी किया गया। इसी क्रम में बजराही मोड से लावालौंग थाना क्षेत्र सरहचिया निवासी दिवाली गंझु को पकड़ा गया। उसके पास से 1.6 केजीह गाढा तरल अफीम एवं 0.6 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। उसके बाद गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं दूसरी और ला़वालौंग के बेहराबाद निवासी राजेश गंझु के घर से 4.5 केजी अफीम एवं करमा ग्राम में पुल के पास से मोटरसाइकिल के डिक्की में रखें 1 केजी ठोस अफीम मोटरसाइकिल सहित जब्त किया गया। जबकि तस्कर भागने में सफल रहा। इस संबंध में लावालौंग थाना में कांड संख्या 13/24 दर्ज किया गया है। छापामारी टीम में सिमरिया पुलिस निरीक्षक उमेश राम, सिमरिया थाना प्रभारी चंदन कुमार, लावालौंग थाना प्रभारी रूपेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक नंदलाल कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।
1.6 केजी अफीम व 0.6 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

By newsscale
On: March 16, 2024 11:22 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1137656
Total views : 2962751