Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कांग्रेस के भावी लोकसभा प्रत्याशी पंकज तिवारी पहुंचे सिमरिया, कहा पार्टी मौका दे सेवा व संघर्ष करते रहा हूं और आगे भी करुंगा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा/सिमरिया। चतरा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के भावी उम्मीदवार पंकज तिवारी सिमरिया पहुंचे। इस दौरान श्री तिवारी ने सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। उनके साथ चतरा जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष इमदाद हुसैन, सिमरिया के वरिष्ठ कांग्रेस नेता कामाख्या सिंह, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद फारूक अंसारी, लातेहार युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमित उरांव, बरियातू प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष लाल आशीष नाथ शाहदेव, मो. अख्तर, असगर अली व सलाम खलीफा आदि शामिल थे। सभी सिमरिया से ड़ाडी चौक पहुंचकर शहीद राजेश कुमार के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

वहीं कांग्रेस जनों व स्थानीय लोगों से मिलकर श्री तिवारी ने कहा कि 1957 से आजतक चतरा संसदीय सीट पर स्थानीय सांसद नहीं होने के कारण समुचित विकास नहीं हो सका है। इसबार इस कलंक को मिटाने के लिए विकास की गति को तेज रफ्तार कराने आप सबों के बीच आया हूं। कांग्रेस नेतृत्व से उम्मीदवार बनाने की मांग किया हूं। आगे कहा कि इंडिया गठबंधन में सबसे युवा प्रत्याशी के रूप में इलाके में कई वर्ष से लगा हूं, लोकसभा चुनाव में  पार्टी मौका दे सेवा व संघर्ष करते रहा हूं और आगे भी करुंगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment