Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

इटखोरी व पितीज के विभिन्न होटलों में सजती है शराबियों की महफ़िल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
इटखोरी(चतरा)। जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत इटखोरी चौक व पितीज कलाली चौक के विभिन्न होटलों में संचालकों द्वारा बेखौफ शराब पिलाने की व्यवस्था की जाती है। ज्ञात हो कि ऐसे घटनाएं आबकारी विभाग व पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े करती है। वैसे होटलों के संचालकों द्वारा शराबियों को बैठने, खाने-पीने की अलग से व्यवस्था बनाई गई है। दरअसल, चतरा-चौपारण मुख्य मार्ग पर स्थित इन होटलों में शराब की बिक्री के साथ बैठा कर पिलाने की व्यवस्था है। होटलों में हर रोज दिन व रात का माहौल देखने लायक रहता है। शराबियों द्वारा शराब पीने के बाद कई घटनाओं को अंजाम देते हैं। सूत्रों के अनुसार शराबियों द्वारा इसी होटल में शराब पीकर अफीम व ब्राउन शुगर के खरीद बिक्री जैसे कारोबार करते हैं। इस संबंध में इटखोरी थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह से पूछे जाने पर बताया कि थाने में आये हुए कुछ दिन हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे होटल पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment