Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सीसीएल द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर दी गई दवाईयां

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा (चतरा)। शनिवार को आम्रपाली-चंद्रगुप्त कोल परियोजना की ओर से सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत टंडवा प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय गाडिलौंग में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जानकारी देते हुवे सीएसआर अधिकारी मोहसिन रज़ा ने बताया कि जीएम अमरेश सिंह के निर्देश पर कार्यक्रम का आयोजन कर चिकित्सकों द्वारा 183 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर जरुरत के अनुसार निःशुल्क दवाईयां दी गई। मौके पर क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रभा कुमारी, डॉ. सूर्यांशु मुखर्जी, सत्येन्द्र पांडेय, अजय कुमार, रत्नेश शर्मा समेत अन्य मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment