Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक का नोनगांव में खुला ग्राहक सेवा केन्द्र

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता, श्रीकांत राणा
चतरा/पत्थलगड़ा। पत्थलगड़ा प्रखंड के नोनगांव राणा टोला में मंगलवार को झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक द्वारा संचालित ग्राहक सेवा केन्द्र खुला गया। केन्द्र का उद्घाटन जिप सदस्य रामसेवक दांगी, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक गिद्धौर के शाखा प्रबंधक गौतम आनंद व मुखिया कुमारी संगीता सिंहा ने संयुक्त रूप से विधिवत फीता काटकर उद्धघाटन किया। उद्घाटन से पूर्व अभिषेक पांडेय द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई। केन्द्र के संचालक बिमल राणा ने बताया कि नोनगांव में बैंक का नवीनीकरण किया गया है। यहां ग्राहकों के लिए कई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा की ग्राहकों की संतुष्टि उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इस दौरान शाखा प्रबंधक ने वहां उपस्थित ग्राहकों से मिले व बैंक से संबंधित जानकारियां दी व केन्द्र के माध्यम से मिलने वाले योजनाओं के बारे में बताया। केन्द्र के खुलने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। मौके पर अनिल दांगी, आशीष दांगी, मुकेश दांगी, राजकुमार यादव, सतेन्द्र यादव, मो. जमील अख्तर, युगेन्द्र प्रसाद, विशेश्वर यादव, मधु देवी, पूर्णिमा देवी, मंजू राणा समेत अन्य उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment