Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सड़क दुर्घटना में युवा समाजसेवी रामदेव यादव की मौत, परिजनो का रो रोकर बूरा हाल, बेटे ने दी मुखाग्नि, संतावना देने पहुंचे क्षेत्र के समाजसेवी एवं व्यवसाई

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यज स्केल संवाददाता, भुपेंद्र पांडेय
गिद्धौर(चतरा)। जिले के चर्चित युवा समाजसेवी सह व्यवसायी रामदेव यादव की दर्दनाक मौत मौत बीते देर रात सड़क दुर्घटना में हो गई। सूचना के बाद जिला व प्रखंड मुख्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बारीसाखी के रहने वाले थे। अग्नि संस्कार रविवार को बारीसाखी शमशान घाट पर किया गया। जहां पुत्र रिशु राज ने मुखाग्नि दी। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात चतरा-हजारीबाग मुख्य पथ में स्थित तपेज के पास गांव जाने के क्रम में स्विफ्ट कार अनियंत्रित बेकाबू हो पेड़ से जा टकराईं। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर गंभीर अवस्था में उन्हे आनन-फानन में ईलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख रांची रिम्स रेफर कर दिया। वहीं रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई। दिवंगत शहर के सर्किट हाऊस के समीप और लिपदा बाईपास रोड में रिशु ग्रेनाइट नामक दो टाईल्स दुकानों का संचालन करते थे। मृदभाषी युवा व्यवसाई के आकस्मिक निधन की खबर के बाद जिला मुख्यालय समेत गिद्धौर प्रखंड में शोक की लहर है। विपरीत परिस्थितियों में शिक्षा ग्रहण कर खुद का सफल व्यवसाय खड़ा किया था। उनके असामयिक मौत से परिजनों का रो रोकर बूरा हाल है। अंतिम यात्रा में जिले के साथ प्रखंड के जनप्रतिनिधि एवं व्यवसाय से जुड़े लोग शामिल हुए और परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद करने कि बात कही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment