न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा(चतरा)। औद्योगिक विकास के नाम पर कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा आम लोगों की जमीने जिले के टंडवा प्रखंड क्षेत्र में बाजाबरन लूटी जा रही है। ग्रामीण रैयत अपनी जमीन की मुआवजा लेने के लिए कार्यालयों का चक्कर काट रहे हैं। फिर भी उन्हें मुआवजा भुगतान नहीं किया जा रहा है। जबकी निर्माण कंपनी द्वारा जबरन कार्य किया जा रहा है। जिसका विरोध करने पर रैयतों को पुलिस की लाठी मिल रही और केश मुकदमे किए गए। जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी आक्रोश पनप रहा है। ताजा मामला मासीलौंग गांव निवासी देवी गंझू का है। इनका केवाला जमीन है। उक्त जमीन से एनटीपीसी द्वारा मगध परियोजना तक कन्वेयर बेल्ट का सिंपलेक्स कंपनी निर्माण करा रही हैं। रैयत देवी गंझू नौकरी मुआवजा के लिए तरस रहा है। तुलसी गंझू ने बताया कि जमीन का नौकरी मुआवजा के लिए सीसीएल, एनटीपीसी समेत वीपीआर, सिंपलेक्स कंपनी के कार्यालय के बाबुओं से गुहार लगाकर थक चुके हैं। ऐसा मामला केवल तुलसी का नहीं है। इसकी संख्या हजारों में है। जिले के आला अधिकारी कॉरपोरेट कंपनियों के हित में हमेशा काम करते रहे हैं। वही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सांसद विधायक इन मुद्दों को नजर अंदाज करते रहे हैं। यही कारण है कि ग्रामीणों को शासन प्रशासन प्रतिनिधि व कंपनियों के अधिकारी से विश्वास उठ चुका है।
औद्योगिक विकास के नाम पर ग्रामीणों को किया जा रहा है शोषण, बगैर मुआवजा के किया जा रहा है कन्वेयर बेल्ट का निर्माणः तुलसी गंझू

By newsscale
On: February 21, 2024 11:00 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1174605
Total views : 3005202