न्यूज स्केल संवाददाता, भुपेंद्र पांडेय
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड़ मुख्यालय स्थित बटेश्वर शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार को कुशवाहा दांगी-कोयरी समाज की प्रखंड़ स्तरीय बैठक हुई। जिसमें उपस्थित कुशवाहा दांगी-कोयरी समाज के लोगों ने संगठन मजबूती सहित अन्य पर विस्तृत चर्चा किया। साथ ही जिले के मयूरहंड प्रखंड में प्रस्तावित कुशवाहा कोयरी समाज के युवा सम्मेलन को सफल बनाने का निर्णय लिया। प्रस्तावित युवा सम्मेलन को लेकर अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करवाने को लेकर रणनीति पर विचार.विमर्श किया गया। बैठक में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिर्वित शिक्षक देवचरण दांगी, ज़िला कोषाध्यक्ष देवनारायण दांगी, प्रदीप कुमार मौर्य, मनोज वर्मा, दर्शन दांगी, दशरथ दांगी, लखन दांगी, महादेव दांगी, राजू लाल वर्मा, राजेश कुशवाहा सहित कई समाज के लोग उपस्थित थे।
कुशवाहा दांगी-कोयरी समाज की हुई प्रखंड स्तरीय बैठक, संगठन मजबूती सहित अन्य मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

By newsscale
On: February 16, 2024 11:58 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1174680
Total views : 3005288