न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा/मयूरहंड। जिले के विभिन्न प्रखंड़ों में अबुआ आवास के लाभुक चयन में अनियमितता बरते जाने की शिकायतें लाभुकों के साथ कई पंचायत प्रतिनिधि भी कर रहे है। वहीं ,मयूरहंड प्रखंड के सभी दस पंचायतों में अबुवा आवास लाभुकों के चयन में जिम्मेदार बबुओं द्वारा घोर अनियमितता बरती जाने की शिकायत अब तुल पकड़ लिया है। कई जनप्रतिनिधि अनियमितता की जांच कराने को लेकर मुख्यमंत्री से लेकर वरीय अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं, ताकि योग्य लाभुक अबुआ आवास का लाभ उठा सके। बताया जा रहा है कि जिम्मेदार बबुओं द्वारा वरीयता सूची बनाने में योग्य लाभुकों के स्थान पर अयोग्य लाभुकों को शामिल कर दिया जा रहा है। इससे प्रधानमंत्री आवास वरीयता सूची जैसी हालात उत्पन्न हो रही है। पीएम आवास में भी लगभग दर्जनो ऐसे लाभुक अभिवंचित रह गए थे। जिनका जर्जर कच्चा आवास एक कमरा का है। कुछ ऐसी ही स्थिति अबुआ आवास वरीयता सूची बनाने में की जा रही है। सूत्रों की माने तो हे द्रव तूं सर्व के तर्ज पर वैसे भी परिवार को लाभुक बनाया जा रहा जिनको पहले भी प्रधानमंत्री आवास मुहैया हो चुका है। जिम्मेदार बबुओं के इस दोहरे मापदंड से योग्य लाभुक अबुआ आवास जैसी महत्वाकांक्षी योजना से वंचित रह रहे हैं। वहीं वरीयता सूची में शामिल कराने को लेकर लाभुक पंचायत व प्रखंड कार्यालय का चक्कर काटने को मजबूर हैं।
अबुआ आवास के लाभुक चयन में बरती जा रही अनियमितता, योग्य लाभुक योजना से रह जाएंगे वंचित, अयोग्य लाभुक उठाएंगे लाभ

By newsscale
On: February 15, 2024 12:07 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
















Total Users : 1174701
Total views : 3005317